⏳ पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट “मुफ्त गेहूं का लाभ जारी रखने के लिए 30 जून तक पूरी करें ई-KYC, घर बैठे भी संभव”

0
Screenshot 2025-09-19 144353

कपूरथला: पंजाब में मुफ्त राशन लेने वाले परिवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत मुफ्त गेहूं का लाभ उठाने वाले सभी लाभार्थियों को अब अपनी ई-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2025 तय की गई है।

डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी डिपो पर जाकर मुफ्त में ई-KYC करवा सकते हैं। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए “मेरा ई-KYC फेस ऐप” की मदद से लोग घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 जून 2025 तक ई-KYC न करवाने वाले परिवारों का गेहूं कोटा रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए सभी लाभार्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *