Punjab में बाढ़ का कहर: मौत का आंकड़ा पहुँचा 36, 1044 गांव डूबे पानी में माझा और दोआबा सबसे ज्यादा प्रभावित, पठानकोट में 3 लोग लापता; घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर, पंजाब-हरियाणा सीमा पर दहशत का माहौल

0
Screenshot 2025-09-02 121158

चंडीगढ़/होशियारपुर: पंजाब में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के 12 जिलों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं और अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1044 गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं

सबसे ज्यादा तबाही गुरदासपुर (321 गांव) और कपूरथला (115 गांव) में हुई है। वहीं होशियारपुर में ही बारिश और बाढ़ से 7 लोगों ने जान गंवाई। पठानकोट में 3 लोग अब भी लापता हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। इस बीच घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है और मालवा क्षेत्र में भी तबाही की आशंका बढ़ गई है। सुखना झील के फ्लड गेट तीसरी बार खोले जाने से दहशत और गहरा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *