पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी मुश्किल! सर्वर ठप, आवेदकों को दिनभर करना पड़ा इंतजार सरकारी कॉलेज स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सर्वर फेल, लाइसेंस बनवाने वालों की बढ़ी परेशानी

0
Screenshot 2025-03-19 002744

लुधियाना: अगर आप पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है! लुधियाना के सरकारी कॉलेज स्थित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का सर्वर मंगलवार सुबह से ही डाउन पड़ा है, जिससे पूरे दिन कोई भी कार्य नहीं हो सका।

दिनभर परेशान होते रहे आवेदक

सर्वर ठप होने की वजह से पक्के लाइसेंस से जुड़े सभी काम बाधित हो गए। कई आवेदकों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर रखी थी, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद भी उन्हें बैरंग लौटना पड़ा

समस्या कब तक होगी दूर?

देर शाम तक भी सर्वर ठीक नहीं हो सका, जिससे आवेदकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब सवाल यह उठता है कि आने वाले दिनों में भी क्या यही स्थिति बनी रहेगी?

लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें, ताकि बेवजह समय और ऊर्जा की बर्बादी न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *