Big News: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का बेटा अचानक गायब, पुलिस प्रशासन अलर्ट, कुछ घंटों में मिला!
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोडी के बेटे का हॉस्टल से लापता होना बना सनसनीखेज मामला, पुलिस ने तेज कार्रवाई कर सुरक्षित ढूंढा।
पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोडी के बेटे सुख दिलमन सिंह के अचानक लापता होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुख दिलमन, जो पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा में 10वीं कक्षा का छात्र है, सुबह 4 बजे हॉस्टल से अचानक गायब हो गया।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। पटियाला एसएसपी नानक सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत स्कूल पहुंचे। डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोडी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल में मौजूद रहे।
तेज कार्रवाई से मामला सुलझा:
कुछ घंटों की तलाशी के बाद सुख दिलमन को शहर के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला फिलहाल शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया है, लेकिन लापता होने के कारणों की जांच की जा रही है।
