पंजाब में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर: 22 जून को बरनाला में ट्रायल, लड़के-लड़कियां दोनों कर सकेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

0
Screenshot 2025-09-19 194252

बरनाला : पंजाब के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बरनाला ने खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें मंच देने के लिए 22 जून 2025, रविवार को क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया है। यह ट्रायल ट्राइडेंट कॉम्प्लेक्स, रायकोट रोड, बरनाला में होंगे और इनमें सीनियर लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा ले सकेंगे।

इन ट्रायल्स में वही खिलाड़ी भाग ले पाएंगे जिनका जन्म बरनाला जिले में हुआ है या जो पिछले दो सालों से जिले में पढ़ाई कर रहे हैं। खिलाड़ियों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की कमी होने पर खिलाड़ियों को ट्रायल से बाहर कर दिया जाएगा।

ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और सभी प्रतिभागियों को सफेद ड्रेस में समय पर स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एसोसिएशन का मानना है कि यह पहल खिलाड़ियों को जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाने और भविष्य में उच्च स्तर पर खेलने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *