पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा कदम! CM भगवंत मान आज करेंगे एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का उद्घाटन मोहाली में हाई-टेक यूनिट तैयार, नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा

0
Screenshot 2024-12-05 060240

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार ने नशा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) का उद्घाटन करेंगे। इस टास्क फोर्स को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है, जिससे नशे के नेटवर्क पर गहरी नजर रखी जाएगी और तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।

व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी होगा जारी

इस अभियान के तहत सरकार एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी, जहां नागरिक नशे से जुड़ी जानकारी साझा कर सकेंगे। इसके अलावा, मोहाली में टास्क फोर्स इंटेलिजेंस और टेक्निकल यूनिट भी स्थापित की गई है, जहां विशेषज्ञों की टीम लगातार नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

नशा मुक्त पंजाब के लिए हाई-टेक बिल्डिंग तैयार

पंजाब सरकार ने लेटेस्ट तकनीक से लैस ANTF की नई बिल्डिंग का निर्माण किया है, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से लगाम लगाई जा सके। इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना और तस्करी पर रोक लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *