Big News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल से छीना यह विभाग सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग को किया खत्म, अब सिर्फ़ NRI मामलों के मंत्री रहेंगे कुलदीप धालीवाल।

0
Screenshot 2025-01-29 054623

पंजाब डैस्क  :  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रशासनिक सुधार विभाग को खत्म करने का फैसला किया है। इस विभाग का चार्ज अब तक कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था, लेकिन सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस विभाग को समाप्त कर दिया है।

💼 अब कुलदीप धालीवाल सिर्फ़ NRI मामलों के मंत्री होंगे!
📜 सरकार ने विभाग वापस लेने का नोटिफिकेशन जारी किया
प्रशासनिक सुधार विभाग क्यों खत्म किया गया, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

🔹 पंजाब कैबिनेट में यह बदलाव क्यों?

फिलहाल सरकार की ओर से स्पष्ट कारण नहीं बताए गए हैं कि प्रशासनिक सुधार विभाग को क्यों खत्म किया गया। लेकिन इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है

👉 इस फैसले का राजनीति और प्रशासन पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *