पंजाब में पहली बार बोटिंग का मजा! राज्य सरकार की बड़ी योजना, इन जिलों में मिलेगा रोमांचक अनुभव अब नहीं जाना पड़ेगा कश्मीर या चंडीगढ़, रोपड़ से अमृतसर तक कई जिलों में शुरू होगी बोटिंग!

0
Screenshot 2025-03-24 082717

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब उन्हें बोटिंग के लिए कश्मीर या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि राज्य सरकार पंजाब में ही बोटिंग सुविधाएं शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत रोपड़, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर और पटियाला में बोटिंग एक्टिविटी शुरू करने की तैयारी चल रही है।

जल संसाधन विभाग ने इस योजना के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। जल संसाधन मंत्री बरिंद्र गोयल ने बताया कि सरकार उन नहरों की पहचान कर रही है जहां बोटिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। नावें खरीदी जाएंगी और फिर इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

इस नई पहल से पंजाब में पर्यटन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। राज्य सरकार की इस रोमांचक योजना से पंजाब अब जल पर्यटन में भी एक नई पहचान बनाने जा रहा है।

क्या आपका जिला भी इस लिस्ट में है? बने रहिए अपडेट के लिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *