पंजाब में 3 दिन की छुट्टियों का धमाका! स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद 15 से 17 नवंबर तक लगेगा अवकाश का तिहाड़ा, सरकारी कामकाज ठप
पंजाब डेस्क: पंजाब में फिर से छुट्टियों की बहार आ गई है! आने वाले तीन दिनों तक यानी 15 से 17 नवंबर तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे।
📌 15 नवंबर – सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती, इस मौके पर पंजाब, चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
📌 16 नवंबर – शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहादत दिवस, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
📌 17 नवंबर – रविवार का साप्ताहिक अवकाश, जिसके कारण देशभर में स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
तीन दिन तक सरकारी कामकाज ठप रहेगा और आम जनता को अपने ज़रूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।
