Good News for Government Job Aspirants: PSSSB ने जारी की नई भर्ती, इन पदों के लिए करें आवेदन पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी पदों पर भर्ती का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया
पंजाब डेस्क: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 2024 के लिए ग्रुप बी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में विभिन्न विभागों में कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों में सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल), जूनियर ऑडिटर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डाटा ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर (आई.टी.), फील्ड इन्वेस्टिगेटर, ट्रेजरी ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर (सिविल), और सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट PSSSB पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
