प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रहेंगे उत्तराखंड दौरे पर, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

0
WhatsApp Image 2025-09-10 at 2.27.32 PM

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड आ रहे है वह उत्तराखंड में आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर के बाद देहरादून पहुंचेंगे। शाम लगभग 4ः15 बजे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। शाम लगभग 5 बजे, प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कल जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से उत्तरकाशी, चमोली में आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड में हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लौटकर राज्य सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री ख़ुद जौली ग्रांट एयरपोर्ट जाकर तैयारी का जायजा लिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था, जहाँ उन्होंने हाल ही में हुई आपदा का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।
पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 सितंबर को उत्तराखंड के संभावित दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा घेरा, पार्किंग,मीडिया प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जनता की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय भी सीएम धामी के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं। राज्य प्रशासन किसी भी संभावित भ्रमण को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *