जनकपुर धाम में बोले पीएम मोदी, यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात

0
modi

अपने दो दिवसीय नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को जनकपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद पीएम मोदी ने अपने नेपाल के समकक्षीय प्रधानमंत्री के.पी. ओली के साथ वहां के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनकपुर-अयोध्या बस सेवा की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जिस तरह से नेपात ने अपने प्यार दिखाया है यह नेपाल की जनता का भारत के लोगों के प्रति स्नेह को दर्शाता है।

LIVE UPDATES :

– जनकपुर धाम में बोले पीएम मोदी, यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

– पीएम मोदी को भेंट की गई जनकपुर धाम मंदिर की पेंटिंग।

–  जानकी माता केे मंदिर में गुलाबी साफा और शॉल उढ़ाकर किया गया पीएम मोदी का सम्मान।

– जनकपुर के जानकी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा।

– जनकपुर के जानकी देवी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना पीएम मोदी।

– एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का हुआ शानादार स्वागत।

– नेपाल के जनकपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *