आज होगा राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

election-commission-1639969952

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारत का चुनाव आयोग (ईसी) आज राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

 

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य होते हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

2017 में, राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को हुए थे।