अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण, 141 लोग पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें लिस्ट
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया गया. इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को आज पद्म पुरस्कार दिए गए और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.
आज वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया गया. पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं.
#WATCH | Delhi: Air Marshal Dr Padma Bandopadhyay (Retd) received the Padma Shri award today in the field of medicine. She is India's first woman Air Marshal. #PadmaAwards2020 pic.twitter.com/WohcHh51iI
— ANI (@ANI) November 8, 2021
मंगलवार को वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्म श्री से 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा.
साल 2020 के लिए इन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
- जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत)
- अरुण जेटली (मरणोपरांत)
- सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
- मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत)
- कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र
- खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम
- अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत)
साल 2020 के लिए इन्हें मिला पद्म भूषण

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले लोग

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले लोग
साल 2020 के लिए इन्हें पद्मश्री अवार्ड

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग

साल 2020 के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित लोग
साल 2021 के लिए इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण
- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी
- तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)
- मौलाना वहीदुद्दीन खान
- डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े
- बीबी लाल
- अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी
- कला के लिए सुदर्शन साहो
इन 10 लोगों को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार
- कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
- तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
- चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
- सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
- नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
- राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
- कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
- रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
- तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति भवन में समारोह में शामिल हुए. इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
