मोदी सरकार की इस योजना का जमकर प्रचार करेगी बीजेपी, लोकल लेवल के लिए बनाई खास रणनीति

modi-rajnath-singh-1625292401

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में चुनाव होना है। देश की सियासत के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। 400 से ज्यादा विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जमकर प्रचार की योजना बनाई है। योजना के प्रचार के लिए लोकल लेवल पर कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए गए हैं।

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार, बीजेपी ने संगठन कार्यकर्ताओं से कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का जमकर प्रचार किया जाए। इसके लिए BJP शासित राज्यों में सभी राशन दुकानों पर पांच किलो गेहूं या चावल के वितरण का बैनर लगाया जाए, जिसमें पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री का फोटो हो।