जींद: लोको कॉलोनी में चाय पर चर्चा, प्रदीप गिल ने पदयात्रा की सफलता पर जताया आभार
36 बिरादरी का समर्थन और बदलाव का वादा, कांग्रेस नेता ने की टिकट मिलने की उम्मीद
जींद: कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने लोको कॉलोनी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेकर पदयात्रा की सफलता के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। गिल ने कहा कि लोको कॉलोनी के लोगों ने उनकी 7 दिवसीय पदयात्रा में अभूतपूर्व योगदान दिया। विशेष रूप से मातृ शक्ति ने इस अभियान में अपना पसीना बहाकर समर्थन दिया।
प्रदीप गिल का भावुक संदेश:
गिल ने बताया, “लोको कॉलोनी की बहनों और भाइयों ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया। जिन्होंने कभी तकलीफ नहीं देखी, वे भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। इन बहनों ने मुझे आज अपने घर चाय पर बुलाया, और मैं आभार व्यक्त करने यहां आया हूं। चुनाव नजदीक हैं, और मैं बदलाव का वादा करता हूं।”
टिकट को लेकर जताया भरोसा:
गिल ने कांग्रेस टिकट को लेकर 100% भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी उन उम्मीदवारों को टिकट देगी जो धरातल पर मजबूत हैं, सर्वे में आगे हैं, और 36 बिरादरी का समर्थन रखते हैं। मैं इस पैमाने पर खरा उतरता हूं और आश्वस्त हूं कि टिकट मुझे ही मिलेगा।”
सभी वर्गों से समर्थन का दावा:
प्रदीप गिल ने कहा कि लोको कॉलोनी इस बार एकतरफा समर्थन करेगी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि जनता बदलाव चाहती है।
अन्य कार्यक्रमों की जानकारी:
गिल ने बताया कि वे लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। उन्होंने रायचंदवाला गांव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता से मिलकर उनका उत्साह और भी बढ़ा है।
