मोगा में 4 दिन का पावर कट: सुबह 9 से शाम 5 तक ठप्प रहेगी बिजली, जानें प्रभावित इलाकों की डिटेल
धर्मकोट के अमींवाला सब-स्टेशन से जुड़े 11 के.वी. फीडर 26 से 29 दिसंबर तक रहेंगे बंद, हाईवे कार्य के चलते कटौती।
पंजाब डेस्क : मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र के निवासियों को बिजली कटौती की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। 66 के.वी. सब-स्टेशन अमींवाला से जुड़े 11 के.वी. फीडर ए.पी., अर्बन, और यू.पी.एस. पर नेशनल हाईवे निर्माण कार्य के कारण चार दिन तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
समय और प्रभावित क्षेत्र:
यह कटौती 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। यह जानकारी इंजीनियर गुरमीत सिंह, एस.डी.ओ. धर्मकोट ने दी।
कारण और सुझाव:
नेशनल हाईवे पर रेजिंग और शिफ्टिंग कार्य के चलते यह पावर कट लगाया जा रहा है। प्रभावित इलाकों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली कटौती के इन घंटों में आवश्यक तैयारी करें और वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करें।
प्रभावित फीडर:
- ए.पी. फीडर
- अर्बन फीडर
- यू.पी.एस. फीडर
