भाजपा के झण्डे वाली कार का पुलिस ने किया गढ़ी मुलुक थाना कोतवाली जनपद देहरादून के नामे चालान!

0
doon police

देहरादून। मसूरी में दून पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की गाडी में हूटर बजाकर दबंगई दिखाने वाले नेताजी के नाबालिग बच्चे की खुमारी उतारी। नेताजी का नाबालिग बच्चा इस वाहन को चला रहा था। पुलिस ने इस वाहन को सीज कर नाबालिग के अभिभावकों को कड़ी चेतावनी भी दी है। हालांकि भाजपा का झण्डा लगाकर ये किसी भाजपा नेताजी का नाबालिग बच्चा है और किस के नाम पर ये कार है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया। ये दून पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करता है ताकि नाबालिग की इस शरारत् से नेताजी का नाम बदनाम ना हो।

दून पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांकः 04.6.2025 को एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार जिस पर बड़े-बडे अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ था, हूटर बजाते हुए लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को 17 वर्षीय नाबालिग निवासी ग्राम गढ़ी मुलुक थाना कोतवाली जनपद देहरादून चला रहा था।

वाहन चालक के नाबालिग होने तथा बिना अनुमति के हूटर बजाने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में वाहन का चालान कर वाहन को सीज किया गया। नाबालिग से उसके परिजनोें के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य में नाबालिग द्वारा उक्त प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *