राहुल के नामांकन पर पीएम का हमला, कहा- औरंगजेब राज उन्हीं को मुबारक

0
Modi

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पर्चा भरने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा है। गुजरात के धरमपुर में चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान का हवाला देते हुए पार्टी को औरंगजेब काल का बता दिया।

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक चैनल से बातचीत के दौरान राहुल की ताजपोशी की तुलना मुगलकाल से कर दी थी। पीएम ने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि कुनबा है। औरंगजेब राज उनको मुबारक… हमारे लिए देश बड़ा है…हमारे लिए 125 करोड़ देशवासी यही भारत के भाग्य विधाता हैं।

भाषण में पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस गुजरात से किसी नेता को स्वीकार या बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने हमेशा गुजरात का अपमान किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले कांग्रेस यह दिखाती थी कि वो सेक्युलर है लेकिन अब हर कोई देख रहा है.. कि वो इस चुनाव में क्या कर रहे हैं। पार्टी कहां जा रही है। उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम उनका असली व्यवहार समझ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *