पंजाब के स्कूलों के लिए खुशखबरी! 233 स्कूल होंगे PM श्री योजना से अपग्रेड, मोहाली के 10 स्कूल भी शामिल स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब्स और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल, 500 करोड़ का फंड जारी।

0
Screenshot (318)

मोहाली : पंजाब के 233 स्कूलों को केंद्र सरकार की पी.एम. श्री स्कूल योजना (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत अपग्रेड किया जाएगा। इनमें से मोहाली जिले के 10 स्कूल भी इस योजना से जोड़े जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य स्कूलों को आधुनिक बनाना और छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है।

क्या है पी.एम. श्री स्कूल योजना?

इस योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब्स, और लाइब्रेरियां विकसित की जाएंगी। ई-लर्निंग, इंटरनेट कनेक्टिविटी, और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर खास ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में सोलर पैनल और रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

मोहाली के ये स्कूल होंगे योजना से जुड़े

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मोहाली जिले के 10 स्कूल, जैसे:

  • फेज 5 स्थित सरकारी हाई स्कूल
  • जीरकपुर लोहगढ़ स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • सरकारी हाई स्कूल नया गांव
  • सरकारी हाई स्कूल सुनेटा
  • अन्य स्कूलों का नाम सूचीबद्ध किया गया है।

500 करोड़ का फंड जारी

योजना के तहत पंजाब को 500 करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया गया है। इस राशि का उपयोग मोहाली समेत अन्य जिलों के स्कूलों को अपग्रेड करने में किया जाएगा।
पी.एम. श्री योजना का लक्ष्य 14,500 से अधिक स्कूलों को देशभर में माडल स्कूल के रूप में विकसित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *