प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर बने दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स, जानें उनसे पहले कौन?

Narendra-Modi-1-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका दूनियाभर में बज रहा है। पीएम मोदी की शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाई सकती है कि वो माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स है। ट्विटर पर उनसे ऊपर सिर्फ एक व्यक्ति है। ट्विटर पर इस साल सबसे प्रभावशाली शख्सियत का तमगा प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट को मिला है।

यह रैंकिंग कंज्यूमर इंटेलीजेंस कंपनी ब्रांडवॉच की ओर से किए गए एक सालाना अध्ययन में दी गई है। ब्रैंडवॉच कंपनियों को उनके ब्रांड की ऑनलाइन मौजूदगी का विश्लेषण करने के लिए जानकारी व साधन प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया डाटा का उपयोग करता है।