कोरोना का नया व‍ेरिएंट सामने आने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

prime_minister_narendra_modi_1562237045

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) की स्थिति को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा वेरिएंट को पहले ही ‘चिंता के प्रकार’ के रूप में वर्गीकृत किया जा चुका है।

मोदी की इस महीने में इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 3 नवंबर को उन्होंने उन जिलों के अधिकारियों और संबंधित मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, जहां टीकाकरण कवरेज कम था।