पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी बधाई

0
yogi-adityanath-modi

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों का किला फतेह कर मुख्यचमंत्री योगी आदित्यननाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। सीएम योगी ने फूलों का गुलदस्ताध और एक उपहार भी प्रधानमंत्री को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान योगी आदित्यमनाथ के चेहरे पर जीत की खुशी और आत्माविश्वा्स झलक रहा था। वैसे भी उत्तुर प्रदेश के निकाय चुनाव मुख्यामंत्री के लिए साख का सवाल बन गए थे। ये चुनाव योगी की पहली अग्नि परीक्षा कहे जा रहे थे। जिसे उन्होंथने अव्वल दर्जे से पास कर लिया है। योगी आदित्यहनाथ का अब पूरा फोकस गुजरात विधानसभा चुनाव पर होगा। गुजरात चुनाव से ठीक पहले यूपी निकाय चुनाव में प्रचंड जीत से पीएम मोदी भी काफी खुश हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं…. ये जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *