पूर्व पीएम को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है-पीएम मोदी

0
pm-modi

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बिना नाम लिए कहा कि पूर्व पीएम को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद हैं. 

बैठक में पीएम मोदी की बड़ी बातें

– बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि शांति, एकता और सद्भाव पर ज्यादा जोर देना चाहिए.

– एक तरफ दल हित, हमारे लिए देश हित- पीएम

– कुछ लोग अपने दल के लिए जी रहे हैं, हम देश के लिए जीते हैं- पीएम

– सबका विकास सबका साथ पर चलने वाले हैं हम लोग- पीएम

– देश में विरोधी तंत्र ज्यादा ताकत के साथ सक्रिय हुआ है- पीएम 

– शांति के बिना देश का विकास संभव नहीं है- पीएम मोदी

– पूर्व पीएम को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है- पीएम मोदी

पार्टी हित राष्ट्रीय हित से ऊपर

धानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी सांसदों को समाज में शांति, सौहार्द और एकता सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ दल ऐसे हैं जो पार्टी हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखते हैं।

अमित शाह समेत पार्टी के तमाम सांसद मौजूद

सूत्रों के अनुसार, मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में ‘बू’ आती है जो अत्यंत दुखद है। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी सांसद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *