रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने अनुशासनहीनता के चलते फोगाट बहनों के लिए इस एशियाई गेम्स के दरवाजे बंद किये
भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट इस साल होने वाले एशियाई गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने अनुशासनहीनता के चलते फोगाट बहनों के लिए इस एशियाई गेम्स के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बता दें कि गीता-बबीता के अलावा रितु और संगीता फोगाट को भी डब्लूएफआई ने लताड़ा है।
बता दें कि इस महीने के अंत में होने वाले एशियाई गेम्स के ट्रायल में भी ये चारों हिस्सा नहीं ले सकेंगी। डब्ल्यूएफआई ने यह कार्रवाई नेशनल कोच कुलदीप मलिक की रिपोर्ट के बाद की है।
सूत्रों की मानें तो गीता-बबिता के साथ उनकी दो छोटी बहनें रितु और संगीता भी लखनऊ में चल रहे कैंप से बिना किसी जानकारी के गायब हो गई थी, जिसके चलते रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए फोगट बहनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
फोगाट बहनों के अलावा अनुशासनहीनता के आरोप में कुल 15 रेसलर्स को बाहर किया गया है। इस लिस्ट में साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान भी शामिल हैं। जबकि महिला रेसलर साक्षी मलिक गर्दन की चोट की वजह से कैंप में शामिल नहीं हो पाई हैं।
