पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, यहां जानिए आपके शहर में तेल महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल

oil_petrol_diesel

महंगाई से परेशान आम लोगों की थोड़ी राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनिया आज (28 August) के लिए पेट्रोल और डीलजल का भाव  जारी कर दिया है। तेल कंपनियों ने लगातार चौथे दिन आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे मंगलवार (24 August) को पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। उसके बाद से तेल की कीमतें लगातार स्थिर हैं। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। वहीं, डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी। लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की कमी नहीं की गई है।

इस तरह आज दिल्ली में पेट्रोल 101.49 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 107.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.48 पैसे प्रति लीटर है।  कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.82 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.98 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 99.20 रुपये लीटर है तो डीजल 93.52 रुपये लीटर है।

देश के प्रमख शहरों में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव

देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है. देश में ईंधन रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रहा है। इसकी वजह से जरूरत की हर चीजें महंगी हो रही हैं।  क्योंकि किसी भी सामान का ट्रांसपोर्टेशन का किराया बढ़ चुका है। ऐसे में आम आदमी की जब पर इसका सीधा असर हो रहा है।

19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल

देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

इसके डेल्टा वेरिएंट  के मामले दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। उधर अमेरिकी डॉलर भी दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्रा के मुकाबले मजबूत हो रहा है। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में लगातार सुस्ती का दौर जारी है। इस समय ब्रेंट क्रूड का दाम  बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ इसी सप्ताह देखें तो यह 7 फीसदी टूटा है।

अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।