पंजाब में बवाल! अमृतसर-होशियारपुर में हिमाचल की बसों पर हमला, खालिस्तानी नारे लिखे HRTC बसों पर एक के बाद एक हमले से दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल!

0
Screenshot 2025-01-29 054623

अमृतसर/होशियारपुर: पंजाब में तनाव बढ़ता जा रहा है! अमृतसर और होशियारपुर में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बसों पर हमला किया गया। भिंडरावाले समर्थकों ने हिमाचल की चार बसों के शीशे तोड़ दिए और खालिस्तानी नारे लिख दिए। होशियारपुर बस स्टैंड पर भी HRTC बसों को निशाना बनाया गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

बीती रात इस हमले में कुल छह बसों के शीशे तोड़ दिए गए और वाहनों पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए। यह घटना दोनों राज्यों के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है। इससे पहले 18 मार्च को पंजाब के खरड़ में भी HRTC बस पर हमला हुआ था, जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

CM भगवंत मान ने दिया था सुरक्षा का भरोसा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को HRTC बसों की सुरक्षा का भरोसा दिया था, लेकिन बार-बार हो रहे इन हमलों ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है हमलों की वजह?

पिछले दिनों हिमाचल में खालिस्तानी पोस्टर हटाए जाने के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। हाल ही में खरड़ में हाईवे पर एक आल्टो कार सवार युवकों ने बस पर हमला कर शीशे तोड़ दिए थे। हालांकि, यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इन लगातार हो रहे हमलों से डर का माहौल बन गया है।

क्या पंजाब-हिमाचल के बीच तनाव और बढ़ेगा? प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई?

सरकार और पुलिस प्रशासन इन हमलों को लेकर क्या सख्त कदम उठाएंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *