शातिर साइबर ठगों को पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से दबोचा

0
pauri police

कोटद्वार। साइबर धोखाधड़ी कर गैर प्रांतों में छुपे एक के बाद एक साइबर ठग पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह से जानकारी के अनुसार कोटद्वार कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन गेम खिलाने तथा छोटे-छोटे टास्क दिखाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 145000 की धनराशि ऑनलाइन ठगी करने की बात कही गई।

इस शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने धोखाधड़ी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुराग लगाते हुए अथक प्रयासों से अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अशफाक एवं मुस्ताक को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राज विक्रम, मुख्य आरक्षी करण यादव, हेमंत तथा आरक्षी अमरजीत साइबर सेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *