पटियाला में पारा-तीरंदाजों का जलवा: 7वां NTPC चैम्पियनशिप जारी

0
33344444

NIS पटियाला में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिखा रहे कौशल और समर्पण

पटियाला: 7वां NTPC पारा तीरंदाजी चैम्पियनशिप-2026 नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) परिसर में जोर-शोर से चल रही है। इस प्रतियोगिता में देश और विदेश के उत्कृष्ट पारा-तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता 30 जनवरी से आयोजित की जा रही है और इसका आयोजन पंजाब आर्चरी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सहयोग से हो रहा है।

प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार विजेता राकेश कुमार और शीतल देवी भाग ले रहे हैं, जबकि कोचेस सुरिंदर रंधावा, गौरव शर्मा और अभिलाषा चौधरी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और NIS पटियाला का धन्यवाद किया, क्योंकि बड़े स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उनके सहयोग के बिना संभव नहीं था।

पारा-तीरंदाज विभिन्न श्रेणियों में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा, और पुरस्कार वितरण समारोह में खेल जगत के गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, कोच और प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता की ऑनलाइन कवरेज और रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *