स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की साजिश! ड्रोन से बढ़ी घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन बरामद की, तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां भारत में अशांति फैलाने की साजिश रच रही हैं। पंजाब के अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती गांवों में लगातार ड्रोन की हलचल बढ़ गई है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में सीमा चौकी घरिंडा से एक पाकिस्तानी ड्रोन और 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसमें एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी, संदिग्धों की तलाश जारी
➡ धनोआ कलां, धनोआ खुर्द, रतन खुर्द और मुहावा समेत कई संवेदनशील गांवों में बीएसएफ और पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
➡ पठानकोट-जम्मू बॉर्डर पर संदिग्ध देखे गए हैं, जिनके स्केच जारी कर दिए गए हैं।
➡ राज्य के सीमावर्ती गांवों में ‘विलेज डिफेंस कमेटियां’ बनाई गई हैं, जो रात में निगरानी कर रही हैं।
ड्रग्स और आतंकवाद का गठजोड़ बेनकाब
➡ हाल ही में जम्मू पुलिस ने पंजाब के तस्कर से 33 किलो हेरोइन जब्त की।
➡ गुजरात और मुंबई के बंदरगाहों से भी भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी गई, जिसमें पंजाब के तस्कर भी शामिल हैं।
➡ पंजाब की जेलों में सुरक्षा चाक-चौबंद नहीं, गैंगस्टर और तस्कर अंदर से चला रहे नेटवर्क।
15 अगस्त पर हाई अलर्ट, साजिश नाकाम करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
बीएसएफ और पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। नशीले पदार्थों और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए हर संदिग्ध मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के खिलाफ होने वाली किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं।
