‘द शेप ऑफ वॉटर’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

0
2018_3$largeimg05_Mar_2018_200830785

अकादमी पुरस्कार के 90वें संस्करण में सोमवार को ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म ने गिलियेरमो देल तोरो को उनका पहला ऑस्कर जीतने का मौका भी दिया। गिलियेरमो देल तोरो को ‘द शेप ऑफ वाटर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है।

मेक्सिको के निर्देशक ने इस साल गोल्डन ग्लोब्स, डीजीए, द क्रिटिक्स च्वाइस और बाफ्टा पुरस्कार भी अपने नाम कर किया है। उन्होंने इस श्रेणी में क्रिस्टोफर नोलन (डंकिर्क), जॉर्डन पीले (गेट आउट), ग्रेटा गिर्विंग (लेडी बर्ड) और पॉल थॉमस एंडरसन (फैंटम थ्रेड) को मात दी। पिछले पांच साल में किसी मेक्सिकोवासी को चौथा ऑस्कर मिला है।

अभिनेता गैरी ओल्डमैन को ‘डार्केस्ट ऑवर’ में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला। ऑस्कर स्वीकार करते हुए ओल्डमैन ने कहा, गौरवशाली पुरस्कार के लिए शुक्रिया। वहीं थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी के लिए फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिला। यह 60 वर्षीय अदाकारा को दूसरा ऑस्कर है। भावुक मैकडोरमैंड ने कहा, मैं आज रात आपसे सिर्फ दो शब्द कहना चाहूंगी, समावेश और लेखक।

अभिनेता सैम रॉकवेल को निर्देशक मार्टिन मैकडोनघ की ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंडिंग मिसौरी में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार पुरस्कार से नवाजा गया है। अभिनेता को उनके अभिनय के लिए ‘बाफ्टा’ और ‘स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड’ से भी नवाजा जा चुका है। रॉकवेल ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा, यह फिलिप (फिलिप सीमौर) हॉफमन के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *