ओपी सिंह ने संभाला यूपी डीजीपी का कार्यभार

0
f23c518f94772c463981c61d8e97b232

लखनऊ। यूपी के नए डीजीपी के रूप में ओपी सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। केंद्र ने रविवार को ओपी सिंह को सीआईएसएफ के डीजी के पद से रिलीव कर दिया ‌था। पद ग्रहण करने के बाद DGP ओपी सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एक अच्छे पुलिस बल का मुखिया बना हूँ। उन्होंने कहा जनता हमारे कार्यों से संतुष्ट हो और पुलिस बल में व्यवसाइक दक्षता आए इसके लिए मैं कोशिश करूंगा।

ओपी सिंह ने पुलिस महकमे से विश्वसनीयता बनाये रखने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है उसके हिसाब से यहां चुनौतिया भी अधिक हैं। सिंह ने पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की बात भी कही उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी प्रस्ताव गया है उसे मैं देखूंगा किस स्थिति में है और फिर सरकार से बात करूंगा।

वहीँ फिल्म पद्मावत को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि पद्मावत मामले में सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन कराऊंगा।

बता दें कि 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह ने 19 सितंबर 2016 को केंद्रीय औद्यागिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी का पद संभाला था। ओपी सिंह उत्तर प्रदेश में एसएसपी, डीआईजी, आईजी और एडीजी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *