NEET UG 2025: NTA ने लॉन्च किया Complaint Portal, नकली वेबसाइटों और फर्जी दावों से रहें सावधान परीक्षार्थियों से अपील: संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत करें रिपोर्ट, नहीं होगी किसी भी गड़बड़ी को बख्शने की छूट
चंडीगढ़: नीट यूजी 2025 परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक विशेष शिकायत पोर्टल लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य फर्जी वेबसाइटों, झूठे वादों और पेपर लीक जैसे मामलों को रोकना है।
NTA ने परीक्षार्थियों और आम जनता से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट्स और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी को ऐसी कोई सूचना या संदेहजनक गतिविधि दिखती है, तो वह इस पोर्टल पर फोटो, स्क्रीनशॉट या अन्य सबूत के साथ शिकायत दर्ज कर सकता है।
यह पहल जनतक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत की गई है, जिसमें नकल या पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों के लिए सख्त दंड का प्रावधान है।
🔸 शिकायत दर्ज करने के लिए पोर्टल:
📌 https://nta.ac.in
📌 https://neet.nta.ac.in
📅 अंतिम तिथि: 4 मई शाम 5 बजे तक
