प्रान्त अधिवेशन : एनएसयूआई ने फूंक अभाविप का पुतला
आज आदित्य बिष्ट के नेतृत्व में एनएसयूआई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अपना 20 वां प्रान्त अधिवेशन जीआरडी इंस्टिट्यूट राजपुर रोड देहरादून में आयोजित करने के विरोध में डीएवी महाविद्यालय देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवम जी आर डी एकेडमी का पुतला दहन किया

आदित्य बिष्ट ने बताया कि जीआरडी के भाऊ वाला बोर्डिंग स्कूल में 14 अगस्त 2018 में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना घटित हुई थी ।। जिसमे 4 फरवरी 2020 को न्यायालय के निर्णय में स्कूल की प्रधानाचार्य को 3 साल की सजा सुनाई गई है ।
उन्होंने आरोप लगते हुए कहा एक तरफ अभाविप राष्ट्रवाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा छात्राओं के सेल्फ डिफेंस की बात करते हैं तथा दूसरी तरफ वे अपना अधिवेशन ऐसे संस्थान के अधिनस्थ कर रहे हैं जिनकी एक शाखा में गैंगरेप जैसी घृणित घटना घटित हुई है।।एनएसयूआई इसका घोर विरोध करती है ।
