अमेरिका को उत्तर कोरिया ने फिर दी धमकी, दक्षिण कोरिया से होने वाली वार्ता की रद्द

0
korean-summit

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली अपनी उच्च स्तरीय वार्ता को रद्द कर दिया है। जिसका कारण है अमेरिका और दक्षिण कोरिया की वायुसेना के बीच चलने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैक्स ठंडर’। इससे पहले दोनों नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच पिछले महीने 27 अप्रैल को वार्ता हुई थी।

 1953 के विध्वंसक कोरियाई युद्ध (जब कोरियाई प्रायद्वीप दो हिस्सों में बंट गया था) के करीब 6 दशक से भी अधिक समय के बाद किम जोंग उत्तर कोरिया के ऐसे पहले नेता बन गए जिन्होंने दक्षिण कोरिया की धरती पर कदम रखा था। वहां दोनों नेताओं ने असैन्यीकृत क्षेत्र में हाथ मिलाया था। जो दोनों देशों के बीच सीमा रेखा है।
यह वार्ता किम जोंग और मून जे इन के बीच पिछले महीने हुई वार्ता को आगे बढ़ाने के क्रम में होने वाली थी। इसके अलावा उत्तर कोरिया ने अमेरिका को भी इस बात की भी धमकी दी है कि वह किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित वार्ता को भी रद्द कर सकता है।

यह जानकारी दक्षिण कोरिया की न्यूज वेबसाइट योनहाप से मिली है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होने वाली थी। वहीं दूसरी ओर इसके जवाब में अमेरिका ने कहा है कि वह प्योंगयांग की धमकी के बावजूद शिखर वार्ता सम्मेलन की तैयारियां कर रहा है। अमेरिका की ओर से यह भी कहा गया है कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच यह वार्ता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *