नीतीश कैबिनेट का विस्तार: ये 17 लोग बनाए गए मंत्री, देखें लिस्ट

34

लंबे इंतजार के बादबिहार में  आज नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमडल का पहला विस्तार हुआ है। राज्‍यपाल फागू चौहान ने राजभवन के राजेन्‍द्र मंडल में सभी 17 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की ओर 9 और जेडीयू के 8 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसके साथ राज्य में अब मंत्रियों की कुल संख्या 31 हो गई है। गौरतलब है कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद करीब पौने तीन महीने से कैबिनेट विस्‍तार लटका हुआ था। अंतत: बीजेपी और जेडीयू में सहमति बनने के बाद नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में ये विस्तार हुआ है। 

कैबिनेट विस्तार में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. शाहनवाज हुसैन को शामिल किया गया है। कुछ दिन पहले बीजेपी उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया है।  खास बात यह कि भाजपा ने प्रदेश में अपने पुराने चेहरों को दरकिनार कर दिया है। सुशील कुमार मोदी को पहले ही राज्यसभा सदस्य बनाकर प्रदेश की राजनीति से हटा दिया गया था। अब दो पुराने बड़े चेहरे प्रेम कुमार और नंद किशोर यादव को भी कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं दी गई है। 

इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी कोटे के मंत्रियों की संख्या 16 हो गई, जबकि जदयू  कोटे में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हैं। इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा  और वीआइपी  के एक-एक मंत्री हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद 16 नवंबर को नीतीश कुमार के 15 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। बाद में जदयू कोटे के एक मंत्री मेवालाल चौधरी को आरोपों के बाद इस्तीफा देना पड़ा था, जिससे सीएम समेत मंत्रियों की संख्या 14 रह गई थी।