NIA Action in Haryana: अंबाला और करनाल में तड़के छापेमारी, विदेशी फंडिंग कनेक्शन की जांच घरों और पुलिस लाइन में चली घंटों तलाशी, बड़े खुलासे की संभावना

0
Screenshot 2025-08-25 152842

अंबाला/करनाल डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार सुबह हरियाणा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला और करनाल जिलों में एक साथ रेड की।

👉 अंबाला के पंजोला में NIA की टीम ने सुबह छापा मारा। मामले के तार विदेश से फंडिंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
👉 करनाल में NIA की टीम ने आर.के. पुरम स्थित अशोक भाटिया के घर पर करीब 3 घंटे तक तलाशी ली।
👉 इसके बाद टीम ने पुलिस लाइन क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के घर पर भी रेड की, जहां जांच अब भी जारी है।

अभी तक इस रेड से कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एजेंसी को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से विदेशी फंडिंग नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *