सफ़र में महिलाओं से अभद्रता रोकने के लिए दून पुलिस की नई पहल

0
15648182057_d62b9c05b7_b

पुलिस मुख्यालय सिटी बसों एवं विक्रमों में महिलाओं से अभद्रता रोकने एवं मनचलों पर कार्रवाई करने को लेकर एक पहल शुरू करने जा रही है। जिसके तहत पुलिस सिटी बसों में महिलाओं के लिए आठ सीटें आरक्षित करने और महिलाओं के वाहन में प्रवेश और निकलने के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सिटी बसों और विक्रमों में पुलिस कंट्रोल रुम, महिला हेल्प लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, पुलिस अधीक्षक यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मोबाइल नम्बर चस्पा किये जायेंगे। जिससे महिलायें परेशानी और असुरक्षा के हालत में मदद के लिए इन नम्बरों पर सहायता के लिए सम्पर्क कर सकेंगी।

एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट के जवान भी समय-समय पर बसों एवं विक्रमों का जायजा लेंगे और महिलाओं से उनकी यात्रा अनुभव की जानकारी लेते हुये मनचलों पर कार्रवाई की जायेगी। सिटी बसों एवं विक्रमों में मनचलों पर निगरानी के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी सादे वस्त्रों में लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *