लापरवाहीः डेंगू ने ली भाजपा युवा मोर्चा के नेता की जान

0
dengu

रूद्रपुर। सितारगंज में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक जहां दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में है तो वहीं इसके डंक से मौत का सिलसिला भी जारी है। शक्तिफार्म में एक महिला की डेंगू से मौत के बाद अब भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की मौत का मामला सामने आया है।

भाजयुमो नेता ने पोलीगंज अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उनकी असमय मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि नया गांव निवासी इफ्तिखार हुसैन (34) पुत्र रईसुद्दीन पिछले कई दिनों से बुखार से ग्रस्त चल रहे थे।

तबियत बिगड़ने पर वह स्वयं पोलीगंज अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देख तुरंत ही बरेली के लिए रेफर कर दिया। इस पर उनके परिजन पोलीगंज पहुंचे और इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही इफ्तिखार ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इफ्तिखार अपने परिवार के इकलौत वारिस था। क्षेत्र में डेंगू के फैलने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। न तो नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त सुविधा है और न ही डेंगू जैसे गंभीर रोग को फैलने से रोकने के इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *