राजीव गांधी जयंती: राम की विरासत पर कांग्रेस का दावा, विज्ञापन जारी करके कहा- राजीव गांधी ने की थी रामराज्य की कल्पना

194d3491-cfad-471f-82a8-b7b325676ed4

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज 76वी जंयती है। इस मौके पर पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नमन कर उन्हें श्रद्धाजलि दे रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विज्ञापन जारी कर दावा किया है कि राजीव गांधी ने राम राज्य की परिकल्पना की थी। इतना ही नहीं अयोध्या में राम मंदिर की नींव भी राजीव गांधी ने ही रखी थी। राजीव गांधी को कामों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल के प्रमुख अखबारों में विज्ञापन भी दिया है।

विज्ञापन में कहा गया है कि राजीव गांधी राम राज्य की गतिशील यात्रा के कुशल सारथी रहे हैं। उन्होंने 1985 में दूरदर्शन पर रामायण सीरीयल शुरू कराया उसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि के ताले खुलवाकर भक्तों को रामलला के दर्शन करवाए। इतना ही नहीं उन्होंने ही 1989 में राम जन्मभूमि के शिलान्यास की इजाजत भी दिलवाई।

यह पहला मौका नहीं है जब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राम मंदिर और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव राजीव गांधी को लेकर ऐसी बातें कही हो। आपको बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन के दिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने अपने निवास पर राम दरबार का आयोजन किया था। कमलनाथ ने कहा था, ‘आज देश में ऐतिहासिक दिन है। हर भारतीय चाहता था कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो।  राजीव गांधी ने साल 1985 में सबसे पहली बार ताले खुलवाए। उन्होंने साल 1989 में कहा कि राम राज्य आएगा और राम मंदिर बनना चाहिए।’ कमलनाथ ने कहा कि अगर कोई और इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहा है तो ये गलत है।