33 घंटे जूझने के बाद ज़िंदगी की जंग हारी मुंबई की निर्भया

rape

33 घंटे तक जूझने के बाद मुंबई की निर्भया ज़िंदगी की जंग हार गई है। इस महिला के साथ परसों देर रात साकिनाका इलाके में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी ही दरिंदगी हुई थी।

 

घटना गुरुवार देर रात 3 बजकर 30 मिनट की है। मुम्बई पुलिस की कंट्रोल रूम को कॉल आया कि एक महिला मुम्बई के अंधेरी ईस्ट साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। जिसके बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को मुंबई के राजावाडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

 

हालांकि मुम्बई पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जांच के साथ तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहन चव्हान महिला को पहले से जानता था। ऐसे में पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे कि यह पता चल सके कि आखिर महिला के साथ निर्मम तरीके से आखिर कितने लोगों ने बलात्कार किया है।

गौरतलब है कि मुम्बई के शक्ति मील गैंग रेप और दिल्ली के निर्भया कांड से अब तक देश उबर नहीं पाया है। जिन दो बड़ी घटनाओं की वजह से पूरे देश की रूह कांप उठी थी। अब तक देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई को कम से कम सबसे सुरक्षित माना जाता था ऐसी घटना ने एक बार फिर से सभी को झकझोर कर रख दिया है।