गैरसैंण (भराड़ीसैण) में 19 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, सत्र को लेकर तैयारियों पूरी

0
gairsain vidhan sabha

गैरसैंण। आने वाले 19 अगस्त से 22 अगस्त तक उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 19 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, जिसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। कहा कि जैसा कि पहले से ही प्रस्तावित था, सत्र भराड़ीसैंण में होगा, उसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की कल समीक्षा की थी।

बैठक में सत्र को सुचारु संचालन के लिए कई निर्णय लिए गए। विस अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। विधानसभा परिसर में प्रवेश करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधानसभा सत्र नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) के तहत संचालित होगा। इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए। संचार कंपनियों की ओर से विधानसभा में हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पूरे परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। बिना प्रवेश के विधानसभा कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। मंत्रियों की सिफारिश पर दो व विधायकों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *