जुलाई 2018 से बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर, अब 13 डिजिट के होंगे नंबर

0
1440x580_280437_mobile_in_hand

अब आपके मोबाइल नंबर 13 अंकों के हो सकते हैं। यह बदलाव नए मोबाइल नंबर के लिए एक जुलाई 2018 से लागू हो सकता है। यह फैसला हाल ही में डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलीकॉम की एक बैठक में लिया गया है।

इस संबंध में बीएसएनएल के एक पत्र के मुताबिक सभी नए मोबाइल नंबर 13 अंकों के होंगे। यह नया फैसला केवल मोबाइल टू मोबाइल कम्यूनिकेशन के लिए लागू होगा।

डीओटी के मुताबिक मौजूदा सभी 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर एक अक्टूबर, 2018 से 13 अंकों वाले नंबर में माइग्रेट होने शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जानी है।

हालांकि इस पत्र में यह साफ नहीं किया गया है कि 13 अंकों के मोबाइल नंबर में कंट्री कोड (जैसे भारत का +91 है) भी शामिल होगा या नहीं। अगर मोबाइल नंबर में कंट्री कोड को भी शामिल किया जाए तो अभी यह 12 नंबर का होता है। ऐसे में नए मोबाइल नंबर में एक ही अतिरिक्त नंबर जोड़ना होगा।

मोबाइल के सॉफ्टवेयर भी होंगे अपडेट

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार अपडेट कर लें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *