उन्नाव रेप कांडः विधायक कुलदीप सेंगर सीतापुर जेल शिफ्ट

0
kuldeep-singh-sengar

बहुचर्चित उन्नाव रेपकांड में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह को सीबीआई मंगलवार को तड़के उन्नाव से सीतापुर जेल ले गई। विधायक 10 दिन तक उन्नाव जेल में निरुद्ध रहे। मीडिया की नजरों से बचाकर विधायक को तड़के ही दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

सीबीआई ने पिछले महीने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई चार मामलों में रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है। इन मामलों में पीड़िता के पिता की हत्या का मामला भी शामिल है। दो मई को सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की तो पीड़िता की मां की ओर से शिकायत की गई थी कि विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जेल में ही रखा गया है। यहां विधायक का घर है, ऐसे में जेल में उनको बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और वह केस प्रभावित कर रसकते हैं। हाईकोर्ट ने  सेंगर को यहां से दूसरी जेल में सिफ्ट करने के लिए सीबीआई को एक सप्ताह की मोहलत दी थी। मंगलवार को  6 दिन पूरे हो रहे थे, ऐसे में सीबीआई के पास सिर्फ  एक दिन का समय बचा था । सीबीआई ने तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को सीतापुर जेल पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *