विधायक कण्डारी ने किया धारी ढुंडसिर मोटर मार्ग के हॉट मिक्सिंग कार्य का भूमि पूजन

0
kandari ji

कीर्तिनगर। कीर्तिनगर से डांग धारी के दर्जनों गांवों को ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर से जोड़ने वाले मोटर मार्ग के हॉट मिक्सिंग का कार्य देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भूमि पूजन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 94/2023 के अंतर्गत इस मोटर मार्ग का कार्य किया जायेगा। 17 किमी लम्बा यह मोटर मार्ग कुल 697.35 लाख की लागत से तैयार होगा। जिसमें क्षेत्र की कड़ाकोट पट्टी के दर्जनों गांव ब्लाक मुख्यालय से जुड़ जायेंगे।

कड़ाकोट पट्टी के डांग, रणकंडियाल, कपरौली, खोलशील धार, पायाकोटी, पारकोट धारकोट कोटि थापली को जोड़ने वाला डांग धारी मोटर मार्ग की डामरीकरण की मांग काफी लंबे समय से स्थानीय निवासी कर रहे थे जिसे विधायक कंडारी ने आज पूरा किया। विधायक कंडारी ने कहा कि वह देवप्रयाग विधानसभा के गांव गांव तक बुनियादी सुविधाओं सड़क बिजली पानी को पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मुनीश कुमार, संतोष उनियाल, प्रधान खोला शिवराज सिंह, प्रघान कपरोली दिनेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पारकोट चंद्रमोहन सिंह, अमरजीत, जिला उपाध्यक्ष टिहरी नरेन्द्र कुंवर, राम सिंह चौहान, संजीव चौहान विजय चौहान, नेत्र सिंह, जगदीश कैतूरा, विकास मेहरा, कुलदीप प्रकाश, अशोक उनियाल, खोला कड़ाकोट जिला पंचायत सदस्य कविता देवी, लक्ष्मण रावत, भगवान सिंह पटवाल दिनेश राणा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *