विधायक कण्डारी ने पीएमजीएसआई योजना में 47 मार्गों को मंजूर करने की रखी मांग
कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीएमजीएसवाई योजना के तहत बन रहे मोटर मार्ग को फोर्थ फेज की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ग्रामीण विकास केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मिले।
विधायक कंडज्ञरी ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए विकासखण्ड कीर्तिनगर में रिंगोली मल्ली से ओखली मोटर मार्ग, किलकिलेश्वर सिल्काखाल पांडव मोटर मार्ग किमी 6 से गुठाई मोटर मार्ग, सौंराखाल मोटर मार्ग से सेन्द्री मोटर मार्ग, खोला से खर्क कुल्मारा मोटर मार्ग, मंजाकोट से बन्दास गल्या मोटर मार्ग, कुरोली दलक्यारी बेल्या डागर मोटर मार्ग, बडोन से दयूली बिनानी मोटर मार्ग, कोटी से सैंण मोटर मार्ग सहित कुल 47 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग की है।
