गठित होगा उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन

0
metro

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य मेट्रो रेल कारपोरेशन के गठन का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  मंत्रिमण्डल की हुई बैठक में इस अाशय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के महानगरों में यातायात का भारी दबाव है। महानगरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

महाराष्ट्र रेल कारपोरेशन ‘माहामेट्रो’ की तर्ज पर लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को पुनर्गठित करते हुए इसे एकल विशेष प्रयोजन साधन का स्वरुप दे दिया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा शुरु हो गयी है, हालांकि इसके दूसरे चरण का निर्माण चल रहा है। लखनऊ के अलावा कानपुर, वाराणसी, आगरा, गाेरखपुर, इलाहाबाद और मेरठ में मेट्रो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गयी है।
इन महानगरों में मेट्रो रेल शुरु होने पर यातायात का दबाव कम होने के साथ ही नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *