मेधावी विद्यार्थी सम्मान : 1709 मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0
yogi

प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करते के लिए राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भीमराव अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान 2018’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, उद्योग मंत्री सताश महाना, सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, राज्यमंत्री संदीप सिंह, गुलाबो देवी भी कार्यक्रम में शामिल हैं।

इस मौके पर बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा रोजगारपरक होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को समय पर रोजगार मिले। योगी सरकार ने एक वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तम्भ माना जाता है। हमने शिक्षा के क्षेत्र में सहरानीय कार्य किए। परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखा है। नकल मुक्त शिक्षा का बहुत सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि नकल और अकल में अंतर होता है। नकल विहीन परीक्षा से विद्यार्थियों का सम्मान बढ़ा है, उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने ये भी कहा कि गुरु शिष्य के बीच केवल नौकरी का भाव नहीं होना चाहिए, उनके बीच आत्मियता का भाव होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *