लुधियाना में गैस एजेंसी के पास लगी भयानक आग, इलाके में मची अफरा-तफरी काराबारा चौक के पास खाली प्लॉट में लकड़ी के बक्सों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

0
Screenshot (289)

लुधियाना : लुधियाना के काराबारा चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के पीछे एक खाली प्लॉट में सोमवार को भीषण आग लग गई। प्लॉट में फल पैकिंग के लिए रखे लकड़ी के बक्सों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग इस स्थान पर कूड़ा फेंकते हैं, जिसकी वजह से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल ओम पब्लिक स्कूल के पास होने के कारण आसपास के लोग दहशत में आ गए, लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। आग लगने का दृश्य लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना ने लापरवाही और कचरे के ढेर की वजह से होने वाले खतरों को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *