यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS के हुए तबादले, लखनऊ समेत कई जिलों के DM बदले

transfer ias

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 29 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। लखनऊ समेत कई जिलों के DM बदले हैं। सी पी सिंह को लखनऊ का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। वहीं निधि गुप्ता DM अमरोहा बनी हैं।

घनश्याम मीना DM हमीरपुर, दिनेश DM जौनपुर बनाए गए हैं। रविंद्र मंडेर DM प्रयागराज और अरविंद बंगारी DM आगरा बने हैं। नवनीत चहल DM आजमगढ़ और रवीन्द्र सिंह फ़तेहपुर के DM बनाए गए हैं।

जुलाई में हुआ था यूपी में कई IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

इससे पहले जुलाई में यूपी में कई IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे।  राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया था। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई थी। गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया था। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया था। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया था। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया था। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया था।